Tuesday, October 20th, 2026

बड़े तालाब के संरक्षण के लिये मिलकर करेंगे प्रयास : नगरीय विकास मंत्री सिंह

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ल्ड वेटलैंड-डे पर कहा है कि हम सब संकल्प लें कि भोपाल की धरोहर बड़े तालाब के संरक्षण के लिये सभी मिलकर प्रयास करेंगे। सिंह ने कहा कि तालाब के केचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके लिये आगामी मास्टर प्लान में भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

#वर्ल्ड वेटलैंड-डे

Source : Agency

पाठको की राय